saran news. विशेष अभियान के तहत 40 गिरफ्तार

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला विशेष छापेमारी अभियान

छपरा. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान के तहत विभिन्न कांडों में संलिप्त 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. असामाजिक तत्वों, अपराधकर्मियों व शराब के मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब कारोबार में दो, शराब सेवन में 13, हत्या के प्रयास में दो, वारंट में 15, एससी-एसटी मामले में दो, चोरी में तीन, अपहरण में दो व एक अभियुक्त अन्य मामले में गिरफ्तार किये गये है. वहीं जिले में अपराध नियंत्रण व यातायात सुरक्षा के मामले में 50 वाहनों से 65 हजार 500 रुपये जुर्माना की राशि बसूला की गयी है. वहीं जिले में 46 लीटर देसी शराब, 104.58 लीटर विदेशी शराब, एक कारतूस, एक खोखा, एक बाइक, एक चूल्हा, एक मोबाइल, एक गैस सिलेंडर, एक बर्तन, 808.31 ग्राम सोना, 1060.10 ग्राम चांदी व 53 लाख 46 हजार नकद बरामद किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Shashi Kant Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >