छपरा : पा के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में नगरपालिका चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया गया. भाजपा कार्यकर्ता ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर पत्थरबाजी की घटना से आक्रोशित थे. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सिखों के पवित्र स्थान पर इस तरह बर्बर कार्रवाई घृणित है.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाक पीएम का किया पुतला दहन
छपरा : पा के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा के नेतृत्व में नगरपालिका चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया गया. भाजपा कार्यकर्ता ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर पत्थरबाजी की घटना से आक्रोशित थे. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सिखों के पवित्र स्थान पर इस तरह बर्बर कार्रवाई घृणित है. भाजपा […]

भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाली विपक्षी पार्टी के नेताओं का इस घटना पर मौन रहना उनके दोहरे चरित्र का प्रमाण है. जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों, हिंदू, सीख, पारसी, बौद्ध ,जैन, ईसाई को प्रताड़ित किया जाता है.
इसका प्रमाण वहां से इनका प्रतिवर्ष पलायन है. इस अवसर पर नेताओं में पूर्व विधायक जनक सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, सुदामा तिवारी, प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, महामंत्री रंजीत सिंह, श्रीनिवास सिंह, बलिराम तिवारी, बृजमोहन सिंह, जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह चौहान, शांतनु कुमार, मीडिया प्रभारी मदन सिंह, आइटी सेल कुमार भार्गव, महिला मोर्चा की अनु सिंह, अनिल सिंह, मनोज सिंह, विवेक कुमार सिंह, पुरुषोत्तम मिश्र, नगर अध्यक्ष सुशील सिंह, विश्वाश गौतम, बलवंत सिंह, धीरज सिंह ,जीतू कुमार, सुमन कुमारी, आदित्य अग्रवाल, वीरेंद्र शाह, श्याम बिहारी अग्रवाल, रामजी चौधरी, अजीत सोनी आदि मौजूद थे.