सोनपुर : हैदराबाद तेलंगाना के महिला पशु चिकित्सक डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और निर्मम हत्या के विरोध में हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला पशुपालन शिविर से पशु चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकाला. इस कैंडल मार्च का नेतृत्व जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रभात सिंह ने किया. यह कैंडल मार्च पशु व मत्स्य संसाधन विभाग के शिविर कैंप से शुरू होकर मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पंजाब नेशनल बैंक के समीप पहुंची. यहां पहुंच कर मार्च सभा में तब्दील हो गयी.
चिकित्सकों ने निकाला कैंडल मार्च
सोनपुर : हैदराबाद तेलंगाना के महिला पशु चिकित्सक डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और निर्मम हत्या के विरोध में हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला पशुपालन शिविर से पशु चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकाला. इस कैंडल मार्च का नेतृत्व जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ प्रभात सिंह ने किया. यह कैंडल मार्च पशु व मत्स्य संसाधन […]

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ रेड्डी के दोषियों को फांसी की सजा जल्द से जल्द दिलायी जाये, ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो सके. महिला पशु चिकित्सकों की पद स्थापना जिला मुख्यालय व अनुमंडल मुख्यालय में की जाये जहां सुरक्षा की व्यवस्था हो. इसके अलावा देर शाम तक उनसे कार्य न लिया जाये. फील्ड में कार्य के लिए वाहन व सुरक्षा की व्यवस्था कि जाये. सभी कार्यालय में महिला की अध्यक्षता में एक महिला सुरक्षा सेल का गठन किये जाने की मांग सदस्यों ने की.
इस कैंडल मार्च मे सारण जिला पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शैलेश कुमार, डॉ हरीश कुमार, डॉ दीपक कुमार, डॉ प्रवीण सिंह, डॉक्टर करुणा भारती, डॉ शोभा कुमारी, डॉक्टर मीनू आदि ने भाग लिया. इसके पूर्व सभी चिकित्सकों ने दो मिनट का मौन धारण कर डॉक्टर रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की.