लोक गाथाओं की जीवंत प्रस्तुति के लिए याद रहेंगी तीस्ता

छपरा : वीर कुंवर सिंह गाथा की जीवंत प्रस्तुति देने वाली दिवंगत लोक कलाकार अनुभूति शांडिल्य तीस्ता की प्रथम पुण्य तिथि पर शहरवासियों व कला जगत के लोगों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सुबह से लेकर देर शाम तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया. प्रातः छह […]

छपरा : वीर कुंवर सिंह गाथा की जीवंत प्रस्तुति देने वाली दिवंगत लोक कलाकार अनुभूति शांडिल्य तीस्ता की प्रथम पुण्य तिथि पर शहरवासियों व कला जगत के लोगों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर सुबह से लेकर देर शाम तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया. प्रातः छह बजे कला प्रेमियों द्वारा शहर के दारोगा राय चौक से नगरपालिका चौक तक प्रभातफेरी का आयोजन किया गया.

इस मौके पर स्थानीय एकता भवन में श्रद्धांजलि सभा व कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ. सारण के अलावा विभिन्न शहरों से आये कलाकारों व साहित्यकारों ने तीस्ता के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया. इसके उपरांत एक स्मारिका का विमोचन किया गया. दोपहर में कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन हुआ.
संध्या में जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो हरिकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में तीस्ता की बहन सृष्टि शांडिल्य बुलबुल द्वारा वीर कुंवर सिंह गाथा की प्रस्तुति दी गयी. विदित हो कि तीस्ता वीर कुंवर सिंह गाथा की जीवंत प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही थीं.
शारदा सिन्हा व मालिनी अवस्थी जैसे नामचीन कलाकारों ने भी तीस्ता की प्रतिभा को सराहा था. सारण के जानेमाने लोक कलाकार उदय नारायण सिंह की पुत्री अनुभूति शांडिल्य तीस्ता गत वर्ष एक गंभीर बीमारी के कारण अल्पायु में ही कला जगत को निःशब्द छोड़ गयीं.
उनकी पुण्यतिथि पर डॉ विजया रानी सिंह, डॉ राजीव कुमार सिंह, लोक कलाकार रामेश्वर गोप, साहित्यकार ध्रुव गुप्ता, मदन राय, संजोली पांडेय, सीतामढ़ी क्षेत्र की मुखिया ऋतु जायसवाल, गायिका नीतू नवगीत, गोरख प्रसाद मस्तान, विमलेंदु भूषण पांडेय, अशोक शेरपुरी, सत्यप्रकाश यादव, अमरेंद्र सिंह समेत शहर के तमाम कलाकारों व रंगकर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस अवसर पर पूर्व युवा आइएएस अधिकारी अरुण कुमार ने अंगदान करने की घोषणा की. कार्यक्रम के दौरान रक्त संग्रह के लिए पुण्यशिला फाउंडेशन ने बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी से वाहन की व्यवस्था की थी. इस दौरान 16 यूनिट ब्लड कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने दिया. कार्यक्रम में शैलेंद्र, श्रवण, उद्भव आदि की सक्रिय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >