सारण में इंजीनियरिंग के छात्र की गला रेतकर हत्या

छपरा/रिविलगंज : रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की छुट्टी में घर आये इंजीनियरिंग के छात्र की छपरा में अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. मृतक मांझी प्रखंड के बड़की माड़ीपुर निवासी अनिल सिंह का 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सिंह बताया जा रहा है. राहुल बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था. वह पंजाब से कुछ […]

छपरा/रिविलगंज : रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की छुट्टी में घर आये इंजीनियरिंग के छात्र की छपरा में अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. मृतक मांझी प्रखंड के बड़की माड़ीपुर निवासी अनिल सिंह का 23 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार सिंह बताया जा रहा है. राहुल बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था. वह पंजाब से कुछ दिन पहले ही छुट्टियों में घर आया था.
रविवार की सुबह छपरा के धर्मनाथ मंदिर के पीछे दियारा इलाके में शौच करने गये लोगों ने एक शव को झाड़ियों में पड़ा देखा. बाद में पता चला कि यह राहुल का ही शव है. अपराधियों ने युवक का गला रेत दिया था. परिजनों के अनुसार राहुल के किसी दोस्त ने मोबाइल पर कॉल कर छपरा बुलाया था और यह कहा था कि उसके पिता की तबीयत खराब है और वह अस्पताल में भर्ती हैं.
राहुल अपने परिजनों को दोस्त के यहां जाने की बात कह कर निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा. इसी बीच छपरा में शव बरामद होने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की. परिजनों ने बताया कि वह अपनी बाइक से छपरा गया था, जिसे पुलिस अब तक बरामद नहीं कर सकी है. घटनास्थल से शराब की बोतल व एक खोखा बरामद हुआ है. मृतक के पिता अनिल कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >