छपरा :अंत्येष्टि में शामिल हाथी ने मचाया उत्पात, सहमे लोग

डोरीगंज (छपरा) : सदर प्रखंड स्थित भिखारी ठाकुर के गांव कुतुबपुर में अंत्येष्टि में शामिल सनक गया और उत्पात मचाया़ जानकारी के अनुसार, चकिया गांव से बैंड बाजे व हाथी-घोड़े के साथ अंत्येष्टि का काफिला गुजर रहा था तभी जुलूस में शामिल एक हाथी सनक गया. हाथी ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया, जिससे अफरातफरी […]

डोरीगंज (छपरा) : सदर प्रखंड स्थित भिखारी ठाकुर के गांव कुतुबपुर में अंत्येष्टि में शामिल सनक गया और उत्पात मचाया़ जानकारी के अनुसार, चकिया गांव से बैंड बाजे व हाथी-घोड़े के साथ अंत्येष्टि का काफिला गुजर रहा था तभी जुलूस में शामिल एक हाथी सनक गया.
हाथी ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गयी. दरवाजे व खिड़की को बंद कर गांव के लोग घरों में कैद हो गये. हाथी रास्ते में पड़े, ईंट व लकड़ी के बोटे फेंकता रहा. इसके बाद हाथी ने एक विद्यालय की ओर रुख किया. इसके बाद महावत ने हाथी पर काबू पाया. जानकारी के अनुसार, अंत्येष्टि के जुलूस में हाथी शामिल था, जो रास्ते में सनक गया. इसके बाद लोगों को खदेड़ने लगा. इससे जुलूस में अफरातफरी मच गयी. इसमें कई लोग घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >