प्रीमियम लीग के फाइनल में त्रिशूल क्लब जीता

परसा : सारण प्रीमियम लीग का फाइनल त्रिशूल क्रिकेट क्लब परसा और मिनी डाइनामाइट, धनबाद के बीच प्रखंड कार्यालय स्थित परसा स्टेडियम में खेला गया. टॉस जीतकर धनबाद की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 9 विकेट पर 225 रन बनाये. वहीं जवाब में उतरी त्रिशूल क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने 26.3 ओवर में मैच […]

परसा : सारण प्रीमियम लीग का फाइनल त्रिशूल क्रिकेट क्लब परसा और मिनी डाइनामाइट, धनबाद के बीच प्रखंड कार्यालय स्थित परसा स्टेडियम में खेला गया. टॉस जीतकर धनबाद की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 9 विकेट पर 225 रन बनाये. वहीं जवाब में उतरी त्रिशूल क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने 26.3 ओवर में मैच को जीत लिया. त्रिशूल क्रिकेट टीम की तरफ से सोनू प्रवीण ने शानदार पारी खेलते हुए 108 रन बनाये एवं सौरभ ने 22 रनों का योगदान दिया.

मुख्य अतिथि परसा बीडीओ रजत किशोर सिंह ने विजेता टीम के कप्तान रोहित यादव एवं उपविजेता टीम के कैप्टन पुष्कल राजपूत को शील्ड कप देकर प्रोत्साहित किया. उपस्थित बीसीओ हर्षवर्धन, जेएसएस अरविंद पासवान व धर्मेंद्र राय उपस्थित थे. अवधेश राय मैन ऑफ द मैच रहे, सोनू, प्रवीण तथा मैन ऑफ द सीरीज रहे चंदन चक्रवर्ती को मेडल व पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >