सारण : दो बच्चों को सरयू नदी में फेंका तीसरे संग छलांग का प्रयास

पति से विवाद के बाद महिला ने घटना काे दिया अंजाम महिला व तीसरे बच्चे को कूदने से लोगों ने बचाया मांझी (सारण) : यूपी और बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु से सरयू नदी में एक महिला ने बुधवार को अपने दो बच्चों को फेंक दिया. इसके बाद तीसरे बच्चे को लेकर छलांग लगाने […]

पति से विवाद के बाद महिला ने घटना काे दिया अंजाम
महिला व तीसरे बच्चे को कूदने से लोगों ने बचाया
मांझी (सारण) : यूपी और बिहार को जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु से सरयू नदी में एक महिला ने बुधवार को अपने दो बच्चों को फेंक दिया. इसके बाद तीसरे बच्चे को लेकर छलांग लगाने ही वाली थी कि स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया. जिससे महिला अपने मंसूबे पर सफल नहीं हो सकी. सरयू में फेंके गये दोनों बच्चे तेज बहाव में बह गए. खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं लग सका है.
बताया जाता है कि दिन के करीब 11 बजे जयप्रभा सेतु से एक महिला ने अपने एक डेढ़ वर्षीय पुत्र और पांच वर्षीय पुत्री को सरयू नदी में फेंक दिया. फिर खुद सात वर्षीय एक पुत्री के साथ सरयू नदी में कूदने का प्रयास कर रही थी तभी राहगीरों ने पकड़ लिया और पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को महिला व बच्ची को सौंप दिया.
घटना में मांझी थाना क्षेत्र के ताजपुर झखड़ा गांव निवासी अमरजीत राम के डेढ़ वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और पांच वर्षीय पुत्री निशा कुमारी नदी में बह गये. वहीं अमरजीत राम की पत्नी मनोरमा देवी और सात वर्षीय पुत्री अर्चना कुमारी को बचा लिया गया है. नदी में फेंके गये प्रिंस कुमार व निशा कुमारी के शव बरामद नहीं हो सके हैं.
पुलिस प्रशासन शव को ढूंढ़ने की कोशिश कर रहा है और गोताखोरों को लगाया गया है. पुलिस के अनुसार अमरजीत राम और उसकी पत्नी मनोरमा देवी के बीच मंगलवार की रात में विवाद हुआ था. इस कारण मनोरमा देवी अपने एक पुत्र व दो पुत्रियों को लेकर मायके के लिए कहकर घर से निकली थी. उसका मायके रिविलगंज थाना क्षेत्र के सिताब दियारा लाला टोले में है. लाला टोला निवासी ललन राम की पुत्री है.
चौकीदार के बयान पर मनोरमा पर प्राथमिकी
मांझी थाने के चौकीदार के बयान पर मनोरमा के विरुद्ध अपने बेटे प्रिंस तथा बेटी निशा को नदी में फेंक कर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
गिरफ्तार मनोरमा ने अपनी सास विदाउती देवी, ससुर बुनी लाल राम तथा पति अमरजीत राम के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. मनोरमा के द्वारा दिये गये बयान में कहा गया है कि शादी के बाद लगभग 11 वर्षो से सभी लोग मुझे प्रताड़ित करते थे. हमेशा मारपीट किया करते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >