दुर्घटना में पिता की मौत, पुत्र गंभीर

वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन से कटकर महिला की मौत छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन और टेकनिवास स्टेशनों के बीच हिरानीबाग गोशाला के पास ट्रेन से कट कर एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी. घटना सोमवार की दोपहर की है. शव को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम […]

वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन से कटकर महिला की मौत

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन और टेकनिवास स्टेशनों के बीच हिरानीबाग गोशाला के पास ट्रेन से कट कर एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी. घटना सोमवार की दोपहर की है. शव को मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और इसकी जांच कर रही है. बताया जाता है कि दोपहर के समय छपरा से सीवान जा रही वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन से कट कर एक महिला की मौत हो गयी. महिला रेल ट्रैक पार कर रही थी.
इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गयी. ट्रेन की चपेट में आने के कारण महिला का शरीर कई हिस्सों में कट गया है जिसके कारण पहचान करने में भी परेशानी हो रही है. महिला के ट्रेन से कट कर मौत होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. इस घटना के बाद रेल ट्रैक पर देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गयी. काफी भीड़ होने के बावजूद किसी ने महिला के शव की पहचान नहीं की. हालांकि यह भी चर्चा होती रही कि महिला ने खुद ट्रेन के सामने आकर जान दे दी. फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक शशिभूषण चौधरी ने बताया कि महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी है और इसकी जांच की जा रही है.
छपरा जंक्शन और टेकनिवास स्टेशनों के बीच हुआ हादसा
महिला के शव की नहीं हो सकी पहचान
दुर्घटनाओं में 12 घायल, दो पटना रेफर
महिला समेत दो घायल पीएमसीएच रेफर
पुलिस ने ट्रक व स्काॅर्पियो को किया जब्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >