सारण: अभी तो ये शुरुआत है : रूडी

छपरा (सारण) : मुख्यमंत्री जी, यह तो अभी शुरुआत है. पूर्ण हो चुकी योजनाओं की लंबी शृंखला तैयार है. उक्त बातें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने पुलिस केंद्र में आयोजित डबल डेकर फ्लाइओवर ब्रीज के शिलान्यास समारोह में बुधवार को कहीं. उन्होंने कहा कि आज एक योजना का […]

छपरा (सारण) : मुख्यमंत्री जी, यह तो अभी शुरुआत है. पूर्ण हो चुकी योजनाओं की लंबी शृंखला तैयार है. उक्त बातें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने पुलिस केंद्र में आयोजित डबल डेकर फ्लाइओवर ब्रीज के शिलान्यास समारोह में बुधवार को कहीं.

उन्होंने कहा कि आज एक योजना का शिलान्यास व दूसरे का उद्घाटन हो रहा है, लेकिन यहां स्वीकृत योजनाओं के शिलान्यास व पूर्ण हो चुकी योजनाओं के उद्घाटन की लंबी शृंखला तैयार हो गयी है, जिसमें पुनः आने के लिए मुख्यमंत्री जी तैयार रहे.रूडी ने कहा कि अब गांवों में भी विकास दिखाई दे रही है. लोग जब वर्षों बाद शहरों से अपने गांव आ रहे हैं तो यहां की सड़कें, यहां उपलब्ध बिजली, सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं की तारीफ करते नहीं थक रहे. उन्होंने कहा कि गंगा नदी के किनारे का अकिलपुर का दियारा क्षेत्र आजादी के 70 वर्ष बाद भी अंधेरे में था, जिसका विद्युतीकरण 250 करोड़ की लागत से कराया गया है.

उन्होंने कहा कि छपरा मेडिकल कॉलेज, मढ़ौरा में रेल इंजन कारखाना, छपरा-रेवा-मुजफ्फरपुर एनएच, छपरा-सीवान एनएच तथा तीन रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाइओवर ब्रीज का निर्माण होने वाला है. उन्होंने मुख्यमंत्री से दिघवारा-दानापुर के बीच सड़क पुल का निर्माण कराने की मांग की. इस पर मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति दे दी और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि इस पर काम चल रहा है.

छपरा (सारण). सारण समेत पूरे राज्य का विकास हो रहा है. राज्य के सभी जिले में जेल शहर से बाहर है, लेकिन यहां शहर के बीच में जेल रहने से शहर की सूरत बिगड़ रही है. उक्त बातें महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने पुलिस केंद्र में आयोजित डबल डेकर फ्लाइओवर ब्रीज के शिलान्यास समारोह में बुधवार को कहीं. उन्होंने कहा कि जेल को हटा कर अच्छे भवन का निर्माण कराया जा सकता है, जिससे शहर की सुंदरता को बढ़ाया जा सकता है.

उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क तथा पुल का निर्माण काफी तेजी से हो रहा है. जिससे आवागमन में सहूलियत हो रही है. उन्होंने कहा कि जिस जगह की दूरी तय करने में तीन चार घंटे का समय लगता था, आज वह दूरी एक घंटे में तय की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >