नेहरू युवा केंद्र ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, पहली बार वोट देने वाले 10 युवा सम्मानित

नेहरू युवा केंद्र मेरा युवा भारत के तत्वावधान में छपरा शहर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें पहली बार मतदान करने वाले 10 युवाओं को सम्मानित किया गया.

छपरा. नेहरू युवा केंद्र मेरा युवा भारत के तत्वावधान में छपरा शहर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें पहली बार मतदान करने वाले 10 युवाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी निकिता सिंह ने किया. कार्यक्रम में पहली बार मतदाता बने तृप्ति कुमारी, रूचि कुमारी, कविता कुमारी, करण कुमार, सुष्मिता कुमारी सहित कुल 10 नये मतदाताओं को मेरा युवा भारत का बैज देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला. वरिष्ठ समाजसेवी चरणदास एवं फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के मंटू कुमार यादव कार्यक्रम में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित करना था. कार्यक्रम के दौरान युवाओं को बैज और फूलमाला देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गयी. अतिथियों ने युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. कार्यक्रम में मेरा युवा भारत सारण के स्वयंसेवक सचिन कुमार चौरसिया, विकास कुमार सिंह, सुमन कुमारी, कविता कुमारी, विशाल कुमार सिंह, कुशाग्र मिश्रा, कुणाल कुमार आदि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >