Samastipur News:मोहर्रम जुलूस में शामिल युवकों ने पुलिस के साथ की बदसलूकी

स्थानीय आदर्श थाना ताजपुर के एक सब इंस्पेक्टर के साथ मोहर्रम जुलूस में शामिल युवकों ने बदसलूकी करते हुए पिस्टल छीनने का प्रयास किया.

Samastipur News: ताजपुर : स्थानीय आदर्श थाना ताजपुर के एक सब इंस्पेक्टर के साथ मोहर्रम जुलूस में शामिल युवकों ने बदसलूकी करते हुए पिस्टल छीनने का प्रयास किया. मामला थाना क्षेत्र के पश्चिम मोहल्ला का है. बताया जाता है कि मोहर्रम के अवसर पर पश्चिम मोहल्ला के अखाड़ा के लोग रात्रि 10 बजे के बाद भी सड़क जाम कर खेल रहे थे. थाना के सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच कर खेल को बंद करने के लिए कह रहे थे. इसी बीच अखाड़ा के युवकों ने गालीगलौज करते हुए उनके साथ बदसलूकी की. साथ ही पिस्टल भी छीनने का प्रयास किया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंचे. थानाध्यक्ष को देखते ही सभी उपद्रवी युवक फरार हो गये. इस संबंध में सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने घटना को लेकर आवेदन दिया है. जिसमें चार नामजद एवं एक दर्जन अज्ञात को आरोपित किया गया है. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी में जुट गई है. इस संबंध में थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि घटना में प्राथमिकी दर्ज हुई है. जल्द ही सभी की गिरफ्तारी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >