Samastipur News: पूसा प्रखंड की मोरसंड पंचायत स्थित बिरौली चौक पर शनिवार को श्रीराम मार्ट का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी मौजूद रहीं. उन्होंने फीता काटकर मार्ट का विधिवत उद्घाटन किया.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
एक ही छत के नीचे मिलेंगे जरूरी सामान
उद्घाटन के अवसर पर रविता तिवारी ने कहा कि इस तरह के आधुनिक प्रतिष्ठान खुलने से क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा की जरूरत का सामान एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होगा. इससे खरीदारी के लिए लोगों को दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.
स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
उन्होंने कहा कि ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं. साथ ही बिरौली क्षेत्र के व्यापारिक विकास को नई गति मिलेगी.
कई लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत शर्मा, श्रीराम मार्ट के प्रोपराइटर, प्रतिष्ठान के कर्मचारी और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. उद्घाटन के दौरान लोगों ने नए प्रतिष्ठान के शुरू होने पर खुशी जताई और इसे स्थानीय बाजार के लिए सकारात्मक पहल बताया.
यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग
