सूरजपुर तिसवारा से पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

मोरवा. हलई थाना क्षेत्र की सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के सूरजपुर तिसवारा से पुलिस ने पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

मोरवा. हलई थाना क्षेत्र की सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के सूरजपुर तिसवारा से पुलिस ने पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी निवासी रामवृक्ष महतो के पुत्र पंकज कुमार के रूप में हुई है. घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी बीरेंद्र कुमार मेधावी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि पिस्टल के साथ एक युवक किसी घटना को अंजाम देने को लेकर संदिग्ध स्थिति में पहुंचा है. हालांकि, ग्रामीणों का यह भी कहना है कि युवक का अवैध संबंध एक महिला से है. जिसको लेकर अक्सर वह आना-जाना करता रहता था. इसकी जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार दलबल के साथ पहुंचे. पुलिस को देखते ही वह भागने लगा. खदेड़ कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया. उसके पास से एक पिस्तौल बरामद किया. आरोपी के द्वारा बताया गया कि उसका दोस्त विजय साह ने उसे पिस्टल दिया था. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. मामले के अनुसंधान की जवाबदेही एसआई जनार्दन पासवान को सौंपी गई है. पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक को जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >