सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से युवा मतदाताओं को किया जागरूक

देश के विकास और देश की शासन की दिशा तय करने के लिए मतदान अनिवार्य है. भारत जैसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अधिकतम मतदान प्रतिशत बढ़ाने की आवश्यकता है.

मोहिउद्दीननगर : देश के विकास और देश की शासन की दिशा तय करने के लिए मतदान अनिवार्य है. भारत जैसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अधिकतम मतदान प्रतिशत बढ़ाने की आवश्यकता है. यह बातें कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत में बीपीएम विजय मधुकर ने कही. वह आसन्न लोकसभा चुनाव का मुख्य थीम मेरा पहला वोट, देश के लिए, देश के लिए वोट जैसा कुछ, वोट जरूर डालेंगे, हम युवा वोटर देश की शान, जागो उठो मतदान करो के तहत आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे. लेखापाल अजय कुमार ने कहा कि जिस तरह से पर्व में लोग उमंग, उल्लास व उत्साह के साथ भाग लेते हैं, ठीक उसी तरह क्षेत्र के सभी मतदाता भी लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लें. इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आकर्षक वॉलपेपर पंचायत में लगाया गया. वहीं खासतौर से युवा मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाये गये हैं. ताकि युवा मतदाता सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म से अपने-अपने फोटो शेयर कर सकें. कार्यक्रम में मौजूद लोगों को लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शपथ दिलाई गई. इस मौके पर सुनीता देवी, मुनमुन कुमारी, निरमा शर्मा, सुमन कुमारी, श्वेता कुमारी, रीना देवी, पूजा कुमारी, अनिता देवी, बबीता देवी, निर्मला कुमारी, राजीव कुमार, जयशंकर प्रसाद, मुन्ना कुमार, विक्की कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >