सरायरंजन . प्रखंड क्षेत्र के गंगापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड 11 काली स्थान में सरकारी समरसेवल गारने का शुभारंभ किया गया. बोरिंग गाड़ने से पूर्व लोगों ने मशीन की पूजा-अर्चना की. नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया. वार्ड के लोगों ने बताया कि इस वार्ड में पानी की भारी किल्लत थी. पानी की किल्लत से परेशान थे. हमलोगों ने पानी नहीं मिलने की शिकायत जलसंसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी से किया था. शिकायत के बाद मंत्री श्री चौधरी ने बोरिंग गाड़ने के लिए पीएचडी विभाग को निर्देश दिया. जिसके बाद बोरिंग गाड़ने की शुरुआत की गई. बोरिंग गाड़ने को लेकर वार्ड के लोगों ने मंत्री को धन्यवाद दिया है. मौके पर पैक्स अध्यक्ष जय कुमार सिंह, पूर्व पंचायत समिति रोशन कुमार सिंह, जिला जदयू महासचिव विद्याकर झा, धनंजय कुमार, भोला कुमार, वार्ड सदस्य अमरजीत शाह, अभिनंदन कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
