लोहागीर में निकली मतदाता जागरूकता रैली

प्रखंड के लोहागीर गांव में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी.

उजियारपुर : प्रखंड के लोहागीर गांव में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. दलसिंहसराय एसडीओ प्रियंका कुमारी व एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में महिला व पुरुष मतदाताओं के संग जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया. साथ ही इसके महत्व को बताया गया. रैली में पहले मतदान, फिर जलपान का संकल्प लिया. इस मौके पर उजियारपुर बीडीओ डॉ बीएन सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने रैली के बाद लोगो को बढ़चढ़ कर मतदान करने का संकल्प दिलाया. इस अवसर पर उजियारपुर एसएचओ मुकेश कुमार के अलावा जीविका कर्मी व जीविका के बीपीएम शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >