Samastipur News:मदहोश शिक्षक के विद्यालय पहुंचने पर हंगामा

प्रखंड के भेरोखरा के एक स्कूल में उस स्कूल के शिक्षक धुत होकर स्कूल पहुंच गये. विद्यार्थियों द्वारा इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गयी.

Samastipur News:ताजपुर : प्रखंड के भेरोखरा के एक स्कूल में उस स्कूल के शिक्षक धुत होकर स्कूल पहुंच गये. विद्यार्थियों द्वारा इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गयी. यह मामला प्राथमिक विद्यालय भेरोखडा ब्राह्मण टोला वार्ड संख्या चार का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक मो. शमीम विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के लिए पहुंचे थे. बकौल बच्चों के परिजन वे इतने धुत थे कि विद्यालय के अंदर ही सो गये. ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है. ग्रामीण पहुंच कर इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है. बताया जाता है कि यह शिक्षक पहले से भी कई बार शराब पीकर विद्यालय में हंगामा कर चुके हैं. शिक्षक पर विभागीय कार्रवाई होता है या नहीं यह देखने की बात है या विभाग द्वारा इस बात को दबाकर शिक्षक को बढ़ावा देते हुए शिक्षा विभाग को बदनाम करने के लिए छोड़ दिया जायेगा. इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं स्थानीय पुलिस पदाधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई. लेकिन संपर्क नहीं हो पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >