महिला सफाई कर्मी से मारपीट के विरोध में हंगामा, दो हिरासत में

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 36 स्थित माघुरी चौक रोड नंबर 10 पासवान टोला में गुरुवार सुबह निगम के सफाई कर्मी एक महिला से कतिपय लोगों ने दुर्व्यवहार और मारपीट किया.

समस्तीपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 36 स्थित माघुरी चौक रोड नंबर 10 पासवान टोला में गुरुवार सुबह निगम के सफाई कर्मी एक महिला से कतिपय लोगों ने दुर्व्यवहार और मारपीट किया. जानकारी मिलते ही निगम के सभी सफाई कर्मी काम बंद कर घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और जमकर हंगामा किया. वे सभी आरोपितों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे. सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने सफाई कर्मियों से वार्ता की और आरोपित दो युवक को हिरासत में ले लिया. जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह निगम के वार्ड 36 में प्रतिनियुक्त सफाई कर्मी सविता देवी माधुरी चौक स्थित रोड नंबर 10 में पासवान टोला में झाडू लगा रही थी. इस क्रम में कचरा जमा करने के लेकर कुछ लोगों से वाद विवाद हो गया. इसके बाद स्थानीय दो युवक ने महिला से दुर्व्यवहार किया पर पीटाई कर दी. महिला कर्मी ने निगम प्रशासन और अपने सहकर्मियों को तत्काल घटना की जानकारी दी. इसके बाद दर्जनाें सफाई कर्मी काम बंद कर घटनास्थल के पास एकत्रित हो गए और जमकर हंगामा करने लगे. सूचना पर स्थानीय नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे. घटना से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने पुलिस से शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ लिया. स्थानीय प्रतिनिधि और पुलिस के आश्वासन बाद हंगामा समाप्त हुआ. पकड़े गए दोनों आरोपित माधुरी चौक वार्ड दस के रहने वाले बताए गए हैं. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >