Samastipur News:पूसा अस्पताल में निर्बाध बिजली आपूर्ति का प्रस्ताव

स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीओ दिलीप कुमार ने की

Samastipur News:पूसा : स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीओ दिलीप कुमार ने की. इसमें गायनिक विभाग में स्थायी रूप से महिला चिकित्सक के लिए डीएस को पत्राचार करने का निर्देश दिया गया. संचालन करते हुए डीएस डॉ राकेश कुमार सिंह ने अस्पताल के बेहतर संचालन को लेकर विस्तार से मंथन किया. अस्पताल में विद्युत व्यवस्था की किल्लत को देखते हुए एसडीओ श्री कुमार ने निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर इलेक्ट्रिक पैनल की मरम्मत या नया लगाने की दिशा में डीएस डा सिंह से विचार किया. ऑन ड्यूटी चिकित्सकों के लिए शौचालय निर्माण के अलावा रोगियों व कर्मचारियों के लिए पार्किंग शेड का निर्माण कराने की दिशा में भी पहल की गयी. नवनियुक्त रोगी कल्याण समिति की सदस्यों ने बैठक में प्रसूति महिलाओं के लिए सुदृढ़ीकरण पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया. मौके पर कुमारी मधुमाला, पूर्व मुखिया गीता देवी, मदन सिंह, सुरेश सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >