Samastipur News:दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय मशाल प्रतियोगिता शुरू

बिहार खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत मध्य विद्यालय शिवाजीनगर परिसर में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय मशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Samastipur News: शिवाजीनगर : बिहार राज्य खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बिहार खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत मध्य विद्यालय शिवाजीनगर परिसर में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय मशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उद्घाटन बीडीओ आलोक कुमार सिंह व बीईओ रामजन्म सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में 17 संकुल के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया. खेल के प्रथम दिन चयनित छात्र-छात्राओं के बीच एथलेटिक्स 60 मीटर, 100 मीटर और 600 मीटर दौर कराया गया. साथ ही निर्णायक मंडल सदस्यों की देखरेख में अंडर 14 एवं 16 आयु वर्ग के छात्र- छात्राओं के बीच लंबी कूद, साइकिलिंग आदि खेल कराया गया. बीडीओ श्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होने से गांव में रहने वाले छात्र-छात्राओं के प्रतिभा में निखार आता है. मौके पर पूर्व बीआरपी सह एचएम बाल मुकुंद सिंह, सत्यनारायण आर्य, राज कुमार राय, प्रमोद सिंह, मदन कुमार, शशि कुमार सिंह, शारदा नंद सिंह, अमित कुमार मिश्रा, विकेश कुमार सिंह, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार, राज नारायण सिंह, दिनेश प्रसाद सिंह, मृत्युंजय कुमार राय, राज कुमार मुखिया, रामनाथ पंडित, राममिलन सहनी, रामनाथ राय, पूजा कुमारी, अर्चना कुमारी, अभिषेक झा, दीपा कुमारी, श्रुति सिंह, रवींद्र कुमार, पवन कुमार, रामबाबू गुप्ता, कुमारी सुरभि आदि निर्णायक मंडल सदस्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >