कल्याणपुर . चकमेहसी थाना क्षेत्र के पूसा-कल्याणपुर पथ के मटियारा चौक के समीप बाइक पर चोरी का एक बंडल बिजली तार ले जाते हुए दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान डरोरी गांव के खुशी दास व लक्ष्मण दास के रूप में बतायी गयी है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
