Samastipur News:तैयारियां पूरी, जिले में गणतंत्र दिवस पर शान से लहरायेगा तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर जिले भारतीय तिरंगा शान से फहरेगा. मुख्य कार्यक्रम शहर के पटेल मैदान में होगा. प्रशासनिक दृष्टिकोण से इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है.

Samastipur News: समस्तीपुर :

गणतंत्र दिवस पर जिले भारतीय तिरंगा शान से फहरेगा. मुख्य कार्यक्रम शहर के पटेल मैदान में होगा. प्रशासनिक दृष्टिकोण से इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है. जिलाधिकारी के निर्देश पर गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से इस बार आकर्षक झांकी भी निकाली जायेगी. इसको लेकर सभी विभागों की ओर से तैयारी की गयी है. वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया जायेगा. इसको लेकर पटेल मैदान में प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी चल रही है. पटेल मैदान के मुख्य कार्यक्रम में सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा. गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारी की गई है. पटेल मैदान में मुख्य मंच के सामने परेड होगा. वहीं झांकी भी निकलेगी. मैदान के चारों ओर बैरिकेडिंग की गयी है. शहर की साफ-सफाई भी बेहतर तरीके से कराई जा गई है. पूरे मैदान को चकाचक किया गया है. समाहरणालय समेत अन्य सरकारी भवनों को लाइटों से सजाया जा रहा है.

– शहर के पटेल मैदान में होगा मुख्य समारोह

शहर के पटेल मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य कार्यक्रम स्थल पर परेड में जिला पुलिस बल के डीएपी महिला, डीएपी पुरूष, स्वाभिमान बटालियन महिला, होमगार्ड बीएचजी, एनसीसी पुरूष, एनसीसी स्काउट गाइड महिला, स्काउट गाइड पुरुष और स्काउट गाइड महिला के एक एक प्लाटून को शामिल किया गया है. गणतंत्र दिवस परेड में जिला पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी कैडेट समेत कुल आठ प्लाटून शामिल रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >