गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर एनआई कार्य: बिहार संपर्क क्रांति और सप्तक्रांति समेत कई ट्रेनों का बदला रूट

गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण कार्य के कारण समस्तीपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। यात्रियों के लिए पूरी जानकारी यहाँ देखें।

Railway Mega Block:  वाराणसी मंडल के अंतर्गत गोरखपुर कैंट-पनियहवा खंड स्थित गोरखपुर कैंट-उनौला स्टेशनों के मध्य पैच दोहरीकरण के कमीशनिंग कार्य के कारण रेलवे ने ब्लॉक लिया है. इस नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते समस्तीपुर जंक्शन व उत्तर बिहार से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. कई ट्रेनों को निरस्त, मार्ग परिवर्तित, पुनर्निर्धारित और नियंत्रित कर चलाने का निर्णय लिया गया है.

ये सवारी ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • 55095 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट: 31 अगस्त से 3 सितंबर तक निरस्त.
  • 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज: 31 अगस्त से 3 सितंबर तक निरस्त.
  • 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट: 1 से 4 सितंबर तक निरस्त.

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

  • 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति: 3 सितंबर को छपरा-वाराणसी जं.-बनारस-प्रयागराज जं.-कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी. यह ट्रेन सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, बादशाहनगर, ऐशबाग व उन्नाव नहीं जाएगी.
  • 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस: 2 सितंबर को लखनऊ-सुलतानपुर-वाराणसी जं.-छपरा के रास्ते चलेगी.
  • 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल: 3 सितंबर को छपरा-औंड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी.
  • 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल: 3 सितंबर को छपरा-औंड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल मार्ग से चलेगी.

री-शेड्यूल (पुनर्निर्धारित) की गई प्रमुख ट्रेनें

  • 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस: 3 सितंबर को मुजफ्फरपुर से 240 मिनट (4 घंटे) देरी से खुलेगी.
  • 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस: 3 सितंबर को बरौनी से 300 मिनट (5 घंटे) री-शेड्यूल रहेगी.
  • 15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस: 2 सितंबर को संबलपुर से 300 मिनट की देरी से चलेगी.
  • 55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी: 30 अगस्त से 3 सितंबर तक बढ़नी से 240 मिनट देरी से रवाना होगी.
  • 15274 आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस: 31 अगस्त को आनंद विहार से 60 मिनट देरी से चलेगी.
  • 15705 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस: 3 सितंबर को कटिहार से 75 मिनट पुनर्निर्धारित रहेगी.

रास्ते में नियंत्रित कर चलाई जाने वाली ट्रेनें

  • 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस: 3 सितंबर को वाराणसी मंडल पर 45 मिनट नियंत्रित रहेगी.
  • 15655 कामाख्या-कटरा एक्सप्रेस: 31 अगस्त को वाराणसी मंडल पर 45 मिनट रुकेगी.
  • 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस: 31 अगस्त और 4 सितंबर को लखनऊ मंडल पर 60 मिनट नियंत्रित रहेगी.
  • 19037 बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस: 30 अगस्त को उत्तर रेलवे पर 30 मिनट व लखनऊ मंडल पर 45 मिनट नियंत्रित रहेगी.

ये भी पढ़ें: बालू किल्लत पर खनन विभाग सख्त: 15 में से 13 घाट बंद, राजस्व वसूली में 50 फीसदी की भारी गिरावट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >