Samastipur News:पूजा के दौरान डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध, प्रशासन ने बढ़ायी सख्ती

थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार ने की. संचालन थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने किया.

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार ने की. संचालन थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने किया. इस दौरान बीडीओ ने कहा कि आपसी समन्वय व सद्भाव के साथ पूजा मनायें. सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. पूजा कमेटी के सदस्यों को सुरक्षा मानकों सहित सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का हरहाल में पालन करना अनिवार्य होगा. थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा के दौरान किसी प्रकार के अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर उप प्रमुख प्रतिनिधि पिंकू सिंह, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार चौधरी, सरपंच गुरु प्रकाश साह, मो. आरिफ, सिराज अंसारी, मनोज कुमार, केतन सिंह, प्रदीप चौधरी, कृष्ण कुमार गोलू, जामुन राय, दरोगा नीतीश कुमार, धनंजय कुमार, संतोष पाल, रघुनाथ ठाकुर, सहिंद्र पासवान, गुड्डू ठाकुर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >