Samastipur : प्रखंड व अंचल कार्यालय भवन का उद्घाटन लंबित, मंत्री से लगायी गुहार

डुमरा मोहन गांव में करोड़ों रुपये की लागत से प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय का नया भवन बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है.

शिवाजीनगर . प्रखंड की रजौर रामभद्रपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह ने बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार को आवेदन सौंपकर शिवाजीनगर प्रखंड से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है. आवेदन में बताया है कि शिवाजीनगर प्रखंड के डुमरा मोहन गांव में करोड़ों रुपये की लागत से प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय का नया भवन बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है. इसके बावजूद अब तक इस भवन का उद्घाटन नहीं हो सका है. उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के लिए जिन भूमि दाताओं ने अपनी जमीन दी थी, उनमें से कई को अब तक मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है. मुआवजा लंबित रहने के कारण ही नए भवन का उद्घाटन और कार्यालयों का स्थानांतरण अटका हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >