Samastipur : महिला का सोने का चेन झपट कर बदमाश हुआ फरार

शहर के वार्ड संख्या 13 काली स्थान मंदिर के पास बाइक सवार उचक्कों ने सत्संग से लौट रही एक महिला से सोने का चेन झपट लिया.

दलसिंहसराय : शहर के वार्ड संख्या 13 काली स्थान मंदिर के पास बाइक सवार उचक्कों ने सत्संग से लौट रही एक महिला से सोने का चेन झपट लिया. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये. पीड़ित महिला की पहचान मेन बाजार निवासी राम विनोद बरनवाल की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई. घटना के बाद इसकी जानकारी डायल 112 को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है. महिला ने बताया कि वह सत्संग में गई हुई थी. शाम में घर लौटने के दौरान काली स्थान मंदिर के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो उचक्कों ने अंधेरा देख कर उसके गले से सोने का चेन झपट लिया. जब तक वह शोर मचाती तब तक दोनों बाइक से फरार हो गये. चेन की कीमत लगभग दो लाख रुपये थी. वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी थी. लोगों का कहना था कि जब भी कोई बड़ा पर्व आता है शहर में झपट्टामारी की घटना बढ़ जाती है. पुलिस प्रशासन मेन बाजार सहित शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर गश्ती को बढ़ाये तो घटना में कमी आ सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >