समस्तीपुर: अंतिम सोमवारी से पहले इस मंदिर के पास चला बुलडोजर, ओवरब्रिज के नीचे बने स्टोर रूम पर भी कार्रवाई

अंतिम सोमवारी पर थानेश्वर स्थान मंदिर में भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर नगर निगम ने गुरुवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की. जेसीबी से अवैध कब्जे हटाये गये और फुटपाथी दुकानों के बिजली कनेक्शन भी हटाये गये.

समस्तीपुर सावन 2026: अंतिम सोमवारी पर थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. गुरुवार को निगम ने पुलिस के सहयोग से मंदिर के आसपास व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. सड़क, नाला और फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जे हटाने के साथ सड़क किनारे लगी फुटपाथी दुकानों के बिजली कनेक्शन भी काटे गये.

जेसीबी पहुंचते ही दुकानदारों में मचा हड़कंप

स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार और टैक्स दारोगा भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम जेसीबी के साथ थानेश्वर स्थान मंदिर के पास पहुंची. टीम को देखते ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया. कई दुकानदारों ने सड़क पर होल्डिंग पोस्टर, सामान और स्टॉल लगाकर रास्ते का बड़ा हिस्सा घेर रखा था.

सडक से अतिक्रमण हटाती निगम प्रशासन की टीम | Prabhat Khabar Network

निगम की टीम ने ऐसे सभी अवैध कब्जों को हटाया. सड़क और नाले के किनारे पक्का निर्माण कर किए गये अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की गयी. अभियान के दौरान कई दुकानदार खुद ही सामान समेटकर वहां से हट गये.

फुट ओवरब्रिज के नीचे बने स्टोर रूम पर भी कार्रवाई

सड़क किनारे फुटपाथी दुकान से बिजली का कनेक्शन हटाते कर्मी | Prabhat Khabar Network

थानेश्वर स्थान महादेव मंदिर के समीप फुट ओवरब्रिज के नीचे अवैध रूप से बनाये गये होटल के स्टोर रूम और दुकान पर भी निगम का बुलडोजर चला. जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया. अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए दोबारा कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी.

सुरक्षा के लिए हटाये गये बिजली कनेक्शन

सड़क किनारे संचालित फुटपाथी दुकानों के बिजली कनेक्शन भी हटाये गये. टैक्स दारोगा भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पहले ही अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने की चेतावनी दी गयी थी. इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर कार्रवाई करनी पड़ी.

उन्होंने कहा कि अंतिम सोमवारी पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. ऐसे में सड़क और फुटपाथ को खाली रखना जरूरी है. बिजली कनेक्शन हटाने का उद्देश्य भीड़ के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर करना है.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क, नाला और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा. गुरुवार की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे, ताकि अभियान के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

यह भी पढ़ें:

अब पौधे लगाने पर मिलेंगे पैसे, समस्तीपुर में प्रचार वाहन से गांव-गांव पहुंचेगी योजना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankur kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >