घरवाले गए बाहर तबतक जेवर और पैसे लेकर घर से भागी बेटी, प्रेम प्रसंग पर आकर टिकी सुई

हलई थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं. घर से पैसे और जेवर लेकर जाने की बात सामने आयी है. स्थानीय लोगों के बीच कथित प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चा है.

लव अफेयर्स: हलई थाना क्षेत्र के एक गांव से दशमी कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी के घर से लापता होने का मामला सामने आया है. बुधवार शाम परिजनों ने बताया कि घर के सभी लोग खेती के काम से बाहर गए थे. इसी दौरान किशोरी घर में रखे पैसे और कुछ जेवर लेकर चली गयी. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है. उसका मोबाइल फोन भी बंद बता रहा है.

खेती के काम से बाहर गया था परिवार

परिजनों के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य खेती के काम से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान किशोरी घर से निकल गयी. जब परिवार के लोग वापस लौटे तो वह घर में नहीं मिली.

इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश शुरू की. रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक किशोरी का पता नहीं चल सका है.

पैसे और जेवर लेकर जाने की बात

परिजनों ने बताया कि किशोरी घर में रखे कुछ पैसे और जेवर भी साथ लेकर गयी है. उसका मोबाइल फोन लगातार बंद बता रहा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गयी है.

परिजन अपने स्तर से उसकी तलाश में जुटे हुए हैं. हालांकि, घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है.

प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की चर्चा

स्थानीय लोगों के बीच किशोरी के लापता होने की घटना को कथित प्रेम प्रसंग से जोड़कर चर्चा की जा रही है. लोगों के अनुसार, किशोरी का एक युवक से संपर्क था. बताया जाता है कि जन्माष्टमी मेले के दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी सामने आयी थी.

हालांकि, प्रेम प्रसंग से जुड़ी इन बातों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. परिवार की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक शिकायत सामने नहीं आयी है.

परिवार अपने स्तर से कर रहा तलाश

स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार में इस मामले को लेकर पहले से बातचीत चल रही थी और इसे सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था. इसी बीच किशोरी के घर से निकलने की बात सामने आ गयी.

परिजन फिलहाल सामाजिक दबाव के कारण पुलिस को जानकारी देने से बच रहे हैं और अपने स्तर से किशोरी की तलाश कर रहे हैं. किशोरी के सुरक्षित मिलने के बाद ही घटना से जुड़े पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढे़ं:

लड़की, ट्रेन, शराब...बिहार में तस्करी का मॉडर्न तरीका, नेहा और रिया मास्टरमाइंड या बड़े माफिया के मोहरे?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar verma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >