दलसिंहसराय के पगड़ा में बलान नदी में डूबने से किशोर की मौत

थाना क्षेत्र के पगड़ा कोठी बलान नदी पुल पर खेलने गये एक किशोर का पांव फिसल गया. इसके कारण वह नदी में डूब गया.

दलसिंहसराय . थाना क्षेत्र के पगड़ा कोठी बलान नदी पुल पर खेलने गये एक किशोर का पांव फिसल गया. इसके कारण वह नदी में डूब गया. जब तक उसे नदी से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान ढेपुरा वार्ड 28 निवासी बबलू कुमार राय के पुत्र विकास कुमार (14) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गुरुवार को पगड़ा कोठी पुल बलान नदी के पास विकास अपने दोस्तों के साथ खेलने गया था. जहां नागपंचमी को लेकर भगत स्नान कर रहे थे. इसी दौरान उसका पांव फिसल गया. जिससे वह गहरे पानी में चला गया. उसे डूबता हुआ देखकर आसपास के बच्चों ने शोर मचाया. इस पर ग्रामीण जुट गये. घटना की सूचना स्थानीय थाना एवं अन्य विभाग को दी गयी. मछुआरों की मदद से ग्रामीणों ने एक घंटा की मशक्क्त के बाद उसे पानी से बाहर निकाला. इसके बाद विकास को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घर में दो भाई-बहन में सबसे बड़ा बेटा विकास ही था. बड़े बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >