1234 किलोमीटर का सफर, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस बिना पैंट्री कार पहुंची, यात्रियों को हुई परेशानी

नई दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने 1234 किलोमीटर लंबे सफर पर बिना पैंट्री कार के समस्तीपुर पहुंची. तकनीकी खराबी के कारण पैंट्री कार को ट्रेन में शामिल नहीं किया गया, जिससे यात्रियों को खानपान की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा.

Samastipur News: नई दिल्ली से जयनगर के बीच चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस मंगलवार को बिना पैंट्री कार के समस्तीपुर जंक्शन पहुंची. ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने पर जानकारी लेने पर पता चला कि नई दिल्ली से ही पैंट्री कार नहीं लगाई गई थी. बताया गया कि पैंट्री कार में तकनीकी खराबी आने के कारण उसका रैक डैमेज था, इसलिए उसे ट्रेन में शामिल नहीं किया गया.

तकनीकी खराबी के कारण नहीं लगी पैंट्री कार

रेल अधिकारियों के अनुसार, पैंट्री कार के कोच में तकनीकी खराबी होने के कारण उसे ट्रेन के साथ नहीं जोड़ा जा सका. इसके चलते पूरी यात्रा के दौरान यात्रियों को पैंट्री सेवा उपलब्ध नहीं हो पाई.

1234 किलोमीटर के सफर में यात्रियों को हुई दिक्कत

नई दिल्ली से जयनगर के बीच चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस करीब 1234 किलोमीटर की दूरी तय करती है. यह लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों में शामिल है और बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन से सफर करते हैं. पैंट्री कार नहीं रहने के कारण यात्रियों को यात्रा के दौरान खानपान की सुविधा नहीं मिल सकी, जिससे कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

सामान लेकर जनरल कोच में पहुंचे संवेदक

जानकारी के अनुसार, पैंट्री कार से जुड़े संवेदक अपने आवश्यक सामान के साथ किसी तरह जनरल कोच में सफर कर गंतव्य तक पहुंचे. वहीं रेल अधिकारियों ने बताया कि कोच डैमेज रहने के कारण पैंट्री सेवा उपलब्ध कराना संभव नहीं था.

यह भी पढ़ें: हसनपुर में तेज बारिश से गर्मी से मिली राहत, ठनका गिरने से घंटों बिजली रही बाधित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >