Samastipur News: प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा. इसके चलते इस रेलखंड से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले संशोधित समय-सारिणी की जानकारी लेने की अपील की है.
सीमांचल एक्सप्रेस 90 मिनट देरी से खुलेगी
रेलवे के अनुसार 30 जुलाई को आनंद विहार से खुलने वाली ट्रेन संख्या 12488 आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 90 मिनट पुनर्निर्धारित समय पर रवाना होगी. इससे इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय का ध्यान रखना होगा.
स्वतंत्रता सेनानी और महानंदा एक्सप्रेस भी रहेंगी प्रभावित
ट्रेन संख्या 12566 नई दिल्ली-दरभंगा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 28 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी. वहीं 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 30 जुलाई को 120 मिनट नियंत्रित रहेगी.
जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस भी लेट
रेलवे ने बताया कि 12487 जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस भी 30 जुलाई को प्रयागराज मंडल में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी. एनआई कार्य पूरा होने तक यह व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू रहेगी.
यह भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर के लाल का ब्रिटेन में बजा डंका, कनिष्क नारायण बने यूके के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मंत्री
