कुंभ यात्री हुआ बेहोश, कंधे पर लाद कर जवान पहुंचा अस्पताल

जयनगर से झूंसी जाने वाली ट्रेन में एक यात्री के मुंह से अचानक झाग निकलने लगा. इसके बाद यात्री को रेलवे पुलिस बल के जवान राजेश कुमार ने कंधे पर लाद कर रेल अस्पताल पहुंचाया.

समस्तीपुर : जयनगर से झूंसी जाने वाली ट्रेन में एक यात्री के मुंह से अचानक झाग निकलने लगा. इसके बाद यात्री को रेलवे पुलिस बल के जवान राजेश कुमार ने कंधे पर लाद कर रेल अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार कुंभ स्पेशल समस्तीपुर प्लेटफार्म संख्या 1 से निर्धारित समय से खुली. इसके बाद 22:25 में चेन पुलिंग हो गई. जांच में आरक्षी राजेश कुमार व आरक्षी वाटर कैरियर लखन सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोच को अटेंड किया. पाया कि एक बीमार यात्री के मुंह से झाग निकल रहा है. परिजनों द्वारा चेन पुलिंग की गयी है. बीमार यात्री रामकिशन यादव था. जिसके बाद आरक्षी राजेश कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे कंधे पर लाद लिया. कारखाना साइड से कंधे पर आरक्षी वाटर के लिए लखन सिंह के सहयोग से रेलवे अस्पताल ले जाया गया. जहां बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. परिजन भी मौके पर पहुंच गये हैं. इस बाबत पूछे जाने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि यात्री की स्थिति काफी नाजुक थी. ऐसे में स्ट्रेचर का इंतजार नहीं किया जा सकता था. जब तक स्ट्रेचर आता उससे पहले इस यात्री को अस्पताल भेज दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >