Samastipur News:सरस्वती पूजा व महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

सरस्वती पूजा एवं महाशिवरात्रि को लेकर मंगलवार को मुसरीघरारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने की.

Samastipur News:सरायरंजन : सरस्वती पूजा एवं महाशिवरात्रि को लेकर मंगलवार को मुसरीघरारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने की. इस अवसर पर राजस्व अधिकारी विश्वजीत कुमार, अमर कुमार, मो. आशिफ, सुशांत सिंह, गणेश सिंह, फरहान, अशरफ कामरान, मानस कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. त्योहारों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाये. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन या कारोबार तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश को कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष ने आमजन से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. बैठक में उपस्थित लोगों ने भी शांति व्यवस्था बनाये रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishan mohan pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >