हैदराबाद में समस्तीपुर के 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचा कोहराम

तेलंगाना के हैदराबाद में समस्तीपुर के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. ड्यूटी से लौटने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने से जान गई. परिजनों ने मौत पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

Samastipur News: जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव निवासी 19 वर्षीय सचिन कुमार की तेलंगाना के हैदराबाद स्थित मेछल क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सचिन राजदेव राय के पुत्र थे और मेछल स्थित एक बिस्किट कंपनी में मजदूरी करते थे. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. बड़े भाई सोनू कुमार ने मेछल थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

ड्यूटी से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत

परिजनों के अनुसार 18 जुलाई को ड्यूटी समाप्त कर सचिन अपने कमरे पर लौटे थे. 19 जुलाई की शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी. कमरे में मौजूद एक व्यक्ति ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

भाई ने मौत पर जताया संदेह

मृतक के बड़े भाई सोनू कुमार ने मेछल थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए घटना को संदिग्ध बताया है. उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा करने की मांग की है. परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना की पूरी जानकारी समय पर नहीं दी गई.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

परिजनों के अनुसार अस्पताल प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में ही शव सौंपने की बात कही थी. इसके कारण शव लेने में देरी हुई. मंगलवार की शाम समाजसेवियों की पहल के बाद शव परिजनों को सौंपा गया. इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई.

गांव में पसरा मातम

सचिन की मौत की खबर से चैता गांव में शोक का माहौल है. परिजन और ग्रामीण इस घटना से स्तब्ध हैं. परिवार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankur kumar

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >