Samastipur: समस्तीपुर में शिक्षक संघ की बैठक, लंबित समस्याओं पर हुई चर्चा

समस्तीपुर में शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और 24 मई को पटना में होने वाले सम्मान समारोह को लेकर रणनीति बनाई गई. पढ़ें पूरी खबर...

Samastipur News: समस्तीपुर में बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष-सह-जिलाध्यक्ष रामचंद्र राय ने की.

24 मई को होगा सम्मान समारोह

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 मई को पटना के रवीन्द्र भवन सभागार में शिक्षा मंत्री के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा.

प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राय ने कहा कि वर्तमान शिक्षा मंत्री शिक्षकों की समस्याओं और मांगों के प्रति संवेदनशील हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री के नेतृत्व में शिक्षकों की लंबित समस्याओं का जल्द समाधान होगा.

शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

संघ के प्रदेश सचिव-सह-जिला महासचिव कुमार गौरव ने कहा कि शिक्षकों को वर्तमान नेतृत्व से काफी उम्मीदें हैं. उन्होंने जिले के शिक्षकों से अधिक संख्या में पटना पहुंचकर समारोह को सफल बनाने की अपील की.

बैठक में जिला स्तर की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई. कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव आर्य ने कहा कि जल्द ही शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिलकर स्थानीय समस्याओं के समाधान को लेकर वार्ता करेगा.

वेतन संबंधी दिक्कत दूर होने की उम्मीद

संजीव आर्य ने बताया कि जीओबी मद से जिले को जल्द आवंटन मिलने की संभावना है, जिससे शिक्षकों की वेतन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं.

बैठक में सुमन कुमारी, राजीव कुमार, नवीन कुमार, संजीव कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अरुण कुमार यादव, डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद समेत बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे.\

समस्तीपुर से प्रकाश कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >