Samastipur News: दो बच्चों की मां तीन बच्चों के पिता के साथ फरार, पति ने पुलिस से लगाई गुहार

Samastipur News: समस्तीपुर के मोरवा में दो बच्चों की मां के लापता होने का मामला सामने आया है. पति ने आरोप लगाया है कि महिला तीन बच्चों के पिता के साथ चली गई है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

समस्तीपुर के मोरवा से मनोज वर्मा की रिपोर्ट

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत हलई थाना क्षेत्र से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है. पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ताजपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ चली गई है. मामले को लेकर हलई थाना में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई गई है.

13 मई से लापता है महिला

पीड़ित पति ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हलई थाना क्षेत्र के निवासी से हुई थी. दोनों के दो बच्चे भी हैं. वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहकर चापाकल लगाने का काम करता था.

पति का आरोप है कि इसी दौरान उसकी पत्नी का परिचय ताजपुर थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से हुआ. इसके बाद 13 मई को महिला अचानक घर से चली गई.

यह भी पढ़ें: पटना अपहरण कांड में दलसिंहसराय से एक आरोपी गिरफ्तार

पत्नी की तलाश में कई जगह भटका पति

पीड़ित ने बताया कि पत्नी के गायब होने के बाद उसने अपने स्तर से काफी खोजबीन की. हाजीपुर से लेकर मुंबई तक उसकी तलाश की गई, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी.

पति का कहना है कि उसके दोनों बच्चे लगातार अपनी मां को याद कर रहे हैं और परिवार मानसिक परेशानी से गुजर रहा है.

दो बच्चों को छोड़कर गई महिला

परिजनों के अनुसार महिला अपने दो बेटों, एक आठ वर्षीय और दूसरा छह वर्षीय को घर पर छोड़कर गई है. बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

परिवार का आरोप है कि महिला जिस व्यक्ति के साथ गई है, वह भी शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं.

यह भी पढ़ें: हरपुर पिंडी में युवक की मौत के बाद एनएच जाम, निष्पक्ष जांच की मांग

पुलिस कर रही मामले की जांच

हलई थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है. आवेदन के आधार पर जांच की जा रही है और महिला की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >