Samastipur News: शहनाई की जगह गूंजी चीखें, बारात जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Samastipur News: सरायरंजन में बारात जा रहे तीन बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए. हादसे में दलसिंहसराय के दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. गांव में शव पहुंचते ही मातम छा गया है. पढे़ं पूरी खबर…

Samastipur News: जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगसारा गांव के पास शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी युवक दलसिंहसराय के बुलाकीपुर गांव से बाइक पर सवार होकर बारात में शामिल होने जंदाहा जा रहे थे. घटना के बाद शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं.

अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों युवक सरायरंजन के रास्ते जंदाहा जा रहे थे. इसी दौरान गंगसारा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सदर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया.

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान दलसिंहसराय के बुलाकीपुर (वार्ड-11) निवासी कमल महतो के पुत्र संदीप कुमार (24) और राम प्रसाद महतो के पुत्र विपिन कुमार (21) के रूप में हुई है. वहीं, घायल युवक की पहचान विजेंद्र कुमार (30) के रूप में हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच (DMCH) दरभंगा रेफर कर दिया गया है.

शव पहुंचते ही गांव में मची चीख-पुकार

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों युवकों के शव गांव पहुँचे, तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया. जिस घर से बारात की खुशियां निकलनी थी, वहाँ अब चीख-पुकार सुनाई दे रही है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

समस्तीपुर से कुणाल गुप्ता की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >