Samastipur News: 343 पंचायतों में बनेगा खेल का मैदान, मनरेगा पदाधिकारी को रिपोर्ट देने का निर्देश

Samastipur News: जिले के सभी 343 पंचायतों में खेल का मैदान बनेगा. इसको लेकर 153 पंचायतों में जगह चिन्हित कर ली गई है. साथ ही मनरेगा पदाधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश भी दिए गए हैं.

Samastipur News: जिले में खेल कूद को बढ़ावा देने के लिए जिले के सभी 343 पंचायतों में खेल के मैदान का निर्माण कराया जाएगा. 153 पंचायतों में इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है. शेष पंचायतों में अभी जगह का चयन बाकी है. दो दिन पहले ही रोशन कुशवाहा ने जिले में खेल मैदान निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है. समीक्षा बैठक में जिन पंचायतों में अभी तक जगह का चयन नहीं किया गया है, वहां मनरेगा पदाधिकारी को पंचायत में भ्रमण कर जल्द से जल्द जगह को लेकर रिपोर्ट देने को कहा गया है. 

खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

जिले के हर पंचायत में खेल मैदान बनाने के पीछे का उद्देश्य यह है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलेगा. वह अपनी प्रतिभा को और निखार पाएंगे. साथ ही पंचायतों में खेल मैदान होने से यहां के लोगों को भी फायदा होगा. वे भी स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सजग रहेंगे. मॉर्निंग वॉक करने में आसानी होगी. इसके लिए बेहतर जगह उपलब्ध हो पाएगा.

डीएम ने दी कड़ी चेतावनी

डीएम ने कड़ी चेतावनी देते हुए सभी मनरेगा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द पंचायतों के अन्तर्गत सभी स्कूलों में भ्रमण कर विभाग की तरफ से मांगी गई रिपोर्ट के आधार पर जगह चिन्हित करते हुए रिपोर्ट सौंप दें. साथ ही जितनी भूमी चिन्हित हो गई है, उनका तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >