बिरयानी बेचने वाला निकला आतंकी संगठनों का आदमी, मुंबई से गिरफ्तार हुआ मुर्शीद

Samastipur News: समस्तीपुर के पटोरी का युवक मुर्शीद जहीर अख्तर शेख मुंबई से गिरफ्तार हुआ है. उस पर आईएसआई और आतंकी संगठनों के लिए काम करने का आरोप है. एटीएस पूछताछ में बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना जता रही है. जानिए पूरी खबर…

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने इलाके में हलचल मचा दी है. यहां का एक युवक कथित तौर पर पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क से जुड़ा पाया गया है, जिसे गुजरात एटीएस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के शिउरा पंचायत निवासी मुर्शीद जहीर अख्तर शेख के रूप में हुई है. आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहा था. फिलहाल गुजरात एटीएस की टीम उससे गहन पूछताछ कर रही है.

बिरयानी दुकान की आड़ में संदिग्ध गतिविधि

जानकारी के मुताबिक, मुर्शीद मुंबई में अपने भाइयों के साथ रहता था. परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और उसके भाई मजदूरी करते हैं, जबकि मुर्शीद और उसका एक भाई बिरयानी की दुकान चलाते थे. आरोप है कि इसी दुकान की आड़ में वह संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देता था.

सुरक्षा एजेंसी अलर्ट मोड पर

एजेंसियों को शक है कि इस नेटवर्क से बिहार समेत अन्य राज्यों के कुछ और युवक भी जुड़े हो सकते हैं. इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है. बता दें कि कुछ महीने पहले भी शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के पास जाली नोट कारोबार से जुड़े एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी. ऐसे में इस इलाके का नाम एक बार फिर संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चर्चा में आ गया है.

समस्तीपुर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >