Samastipur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

Samastipur News: जिले के आतापुर गांव में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला है। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। युवक को पहले मिल चुकी है जान से मारने की धमकी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Samastipur News: जिले के हसनपुर थानाक्षेत्र के आतापुर गांव में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। शव को देखने के बाद ऐसा लगता है कि उसके गले में रस्सी को कसकर उसकी हत्या कर शव को लटका दिया गया है। मृतक के गर्दन पर घिसा हुआ निशान पाया गया है। मृतक की पहचान आतापुर गांव के वार्ड संख्या 12 के रहने वाले स्व. शिवशंकर प्रसाद सिंह के बेटे धनंजय कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के बाद थानाध्यक्ष निशा भारती दल बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले का जायजा लिया। बाद में रोसड़ा एसडीपीओ भी मौके पर पहुंची। इसके अलावा रोसड़ा और सिंघिया थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। 

पहले चलाता था डीपो 

एसडीपीओ ने शव देखने के बाद परिजनों से बातचीत की। परिजनों का कहना है कि गांव के ही दो लोगों ने आपसी विवाद के वजह से घटना को अंजाम दिया है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जुटी भीड़ में से एक युवक को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आतापुर के रहने वाले स्व. शिवशंकर सिंह का छोटू सिंह छोटा बेटा था। वह रहठी बाहा के समीप बने अपने डेरा में पहले डीपो चलाता था। फिलहाल, डीपो बंद था। अपने डेरा के बगल में ही मुर्गा फार्म का निर्माण करा रहा था। इस वजह से रात में वह अपने डेरा पर ही सोता था। गुरुवार की रात भी वह अपने डेरा पर ही सोया था। शुक्रवार की सुबह उसका शव डेरा में ही पंखे से लटकता हुआ मिला। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिया। 

गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप

मृतक के बड़े भाई के अनुसार, गुरुवार की रात करीब 8 बजे उसका भाई उससे गांव में ही मिला। उसके साथ गांव का ही दो युवक था। रात में जब फोन पर खाना खाने को बोला तो उसने कहा कि हसनपुर बाजार में उसने भोज खा लिया है। शुक्रवार की सुबह जब घाट जाने के लिए उसके फोन पर रिंग किया तो रिसीव नहीं किया। तब जाकर डेरा पर परिजन पहुंचे तो अंदर से ताला लगा था। सीढ़ी के सहारे जब अंदर घुसे तो पंखे से छोटू का शव लटका हुआ था। मृतक के भाई ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन लोगों ने पहले छोटू को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 

डीएसपी का बयान

डीएसपी सोनल कुमारी ने बताया कि पंखे से लटका एक युवक का शव मिला है। परिजन गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >