समस्तीपुर: सुरक्षा में चूक या लापरवाही? पुल तोड़ते समय बड़ा हादसा, मजदूर घायल

Samastipur News: समस्तीपुर में पुल तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. हादसे में मजदूर भारी रेलिंग के साथ नदी में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. सुरक्षा इंतजामों की कमी पर सवाल उठ रहे हैं. पढे़ं खबर का पूरा अपडेट…

Samastipur News: समस्तीपुर में विकास कार्य के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने मौके पर काम कर रहे मजदूरों के बीच डर और अफरा-तफरी फैला दी. शहर के मगरदहीघाट इलाके में पुराने पुल को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी अचानक एक बड़ा हादसा हो गया.

भारी रेलिंग के साथ नदी में जा गिरा मजदूर

बताया जा रहा है कि बूढ़ी गंडक नदी पर बने पुराने लचका पुल को ध्वस्त करने के दौरान एक मजदूर के ऊपर भारी रेलिंग गिर पड़ी. रेलिंग इतनी भारी थी कि मजदूर सीधे नदी में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना होते ही मौके पर मौजूद अन्य मजदूर और स्थानीय लोग दौड़े और किसी तरह उसे नदी से बाहर निकाला.

नहीं थे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम

घायल मजदूर को तुरंत इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने खतरनाक काम के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे. इस घटना के बाद निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. प्रशासन ने मामले की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: बिरयानी बेचने वाला निकला आतंकी संगठनों का आदमी, मुंबई से गिरफ्तार हुआ मुर्शीद

समस्तीपुर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >