Samastipur: युवा जदयू जिलाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का किया स्वागत

समस्तीपुर में युवा जदयू जिलाध्यक्ष विशाल कुमार ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का आत्मीय स्वागत किया। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।

Health Minister Nishant Kumar: युवा जनता दल (यूनाइटेड) समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष एवं सरायरंजन निवासी विशाल कुमार ने गुरुवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस दौरान उन्होंने मंत्री को जदयू का चुनाव चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं.

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के प्रयासों की सराहना

जिलाध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा.

कार्यकर्ताओं ने भी किया स्वागत

इस अवसर पर जदयू के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया. उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और विकास कार्यों को गति देने को लेकर अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

यह भी पढ़ें:

पांच दिनों से बिजली गुल, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >