हसनपुर के रास्ते पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के लिए नई इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन: यात्रियों को मिली बड़ी राहत

पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के बीच नई इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन शुरू। समस्तीपुर और हसनपुर से गुजरने वाली इस ट्रेन का पूरा टाइम टेबल और रूट यहाँ देखें।

Purnia Patliputra Train: हसनपुर और समस्तीपुर के रास्ते पटना के लिए सीधी ट्रेन की बहुप्रतीक्षित मांग को रेलवे ने पूरा कर दिया है. पूर्व मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्णिया कोर्ट से समस्तीपुर होते हुए पाटलिपुत्र तक स्पेशल इंटरसिटी ट्रेन चलाने का फैसला किया है. रेलवे द्वारा फिलहाल इस ट्रेन को एक माह के लिए स्पेशल के रूप में परिचालित किया जाएगा.

ट्रेन का परिचालन और कोच संरचना

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस ट्रेन का परिचालन 17 अगस्त से 16 सितंबर तक किया जाएगा:

  • परिचालन के दिन: ट्रेन संख्या 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलेगी. वहीं ट्रेन संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र गुरुवार और रविवार को छोड़कर परिचालित होगी.
  • कोच कंपोजिशन: इस ट्रेन में आईसीएफ श्रेणी के कुल कोच रहेंगे, जिनमें जनरल के 4, स्लीपर के 10, एसी के 3 और चेयर कार का 1 कोच शामिल रहेगा. इस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस दानापुर में होगा.

समय सारिणी और प्रमुख ठहराव

दिन के समय समस्तीपुर से पटना जाने वाले यात्रियों को जयनगर इंटरसिटी के समय ही एक और बेहतर विकल्प मिल गया है:

  • 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र: यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से सुबह 09:10 बजे खुलेगी. इसके बाद बनमनखी, मुरलीगंज, मधेपुरा, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया होते हुए दोपहर 13:50 बजे हसनपुर, 14:10 बजे रुसेरा घाट पहुंचेगी. समस्तीपुर आगमन 14:50 बजे और प्रस्थान 14:55 बजे होगा. मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर व पहलेजा घाट रुकते हुए शाम 17:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी.
  • 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट: वापसी में यह ट्रेन पाटलिपुत्र से रात 23:00 बजे खुलेगी. रात 02:00 बजे समस्तीपुर, 02:35 बजे रुसेरा घाट, 02:55 बजे हसनपुर होते हुए अगली सुबह 08:30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें: सरायरंजन में करंट लगने से 70 वर्षीय वृद्धा की मौत: मुंडन की खुशियां मातम में बदलीं, परिजनों में कोहराम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman gautam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >