समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक ने थामा भाजपा का दामन, हजारों समर्थक भी हुए शामिल

समस्तीपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया है.

Samastipur News: शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने अपने हजारों समर्थकों के साथ पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण कर ली. बिहार सरकार के मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश नेताओं ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई. सदस्यता ग्रहण के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया.

 विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया फैसला

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का ऐतिहासिक निर्णय इसी सरकार ने लिया.

शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत विकास का किया जिक्र

डॉ. सिंह ने कहा कि बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, उद्योग और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है. उनका मानना है कि इन विकास कार्यों से राज्य नई दिशा की ओर बढ़ रहा है और इसी सोच के साथ उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया.

संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे. समाज और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी.

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

सदस्यता ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, पूर्व विधायक प्रणव यादव, कार्यालय मंत्री विनय केसरी, मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, समस्तीपुर जिला अध्यक्ष नीलम सहनी, जिला उपाध्यक्ष मधुमाला, श्रीमती विमला सहित कई वरिष्ठ नेता एवं डॉ. मनोज कुमार सिंह के हजारों समर्थक उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prakash kumar

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >