Samastipur Bank Loot: जेल में रची गई थी लूटकांड की साजिश, डकैती के बाद नेपाल भागे थे अपराधी

Samastipur Bank Loot: समस्तीपुर में हुए बैंक लूटकांड की साजिश अपराधियों ने जेल में बैठकर की थी. सभी अपराधी वैशाली जिले के रहने वाले हैं. लूटकांड के बाद सभी नेपाल भाग गए थे. पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से सभी की पहचान की है. पढ़ें पूरी खबर…

Samastipur Bank Loot: बिहार के समस्तीपुर में बुधवार को दिनदहाड़े बैंक से 5 करोड़ की लूट को अंजाम दिया था. अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. सूत्रों के अनुसार, लूटकांड में शामिल अपराधी वैशाली जिले के रहने वाले हैं. बैंक लूट की साजिश जेल में बैठकर रची गई थी. वहीं, वारदात के बाद सभी अपराधी नेपाल फरार हो गए थे. पुलिस ने सभी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से किया है. बता दें, अपराधियों ने 9.75 किलो सोना और 15 लाख 2 हजार 791 रुपए लूट लिए थे. अपराधियों ने हथियार दिखाकर बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया था. विरोध करने पर गोली चलाई और सभी को लेडिज टॉयलेट में बंद कर दिया.

साथ ले गए सीसीटीवी डीवीआर

जिले के व्यस्ततम इलाके में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र से करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और 15 लाख रुपये नकद की लूट कर अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. लूट की यह घटना शुक्रवार को दोपहर के समय तब हुई, जब बैंक सामान्य रूप से कार्य कर रहा था. अपराधियों ने बैंक में मौजूद सभी कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया और हथियार के बल पर लगभग 45 मिनट तक लूटपाट मचाई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लुटेरों की संख्या करीब आठ थी और सभी हथियारों से लैस थे. वारदात के दौरान एक अपराधी ने बैंक के अंदर फायरिंग भी की, लेकिन सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ. लूटपाट के बाद अपराधी बैंक का सीसीटीवी डीवीआर, कर्मचारियों और ग्राहकों के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए.

बैंक में तैनात नहीं था कोई सुरक्षा गार्ड

मिथिला रेंज की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम भी घटनास्थल पर पहुंचीं और बैंक कर्मियों से पूरी जानकारी ली. उन्होंने बैंक में सुरक्षा के अभाव और घटना की सूचना देर से मिलने पर नाराजगी जताई. बताया गया कि घटना के वक्त बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था और न ही सायरन बजा था. पुलिस अब बैंक के सायरन सिस्टम की तकनीकी जांच करा रही है.

ALSO READ: Bihar News: महिला ने 15 बच्चों का दिया जन्म, 14 की मौत, समय से पहले हो रहे थे बच्चे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >