उजियारपुर : प्रखंड के अंगार पंचायत के डिहुली वार्ड 14 स्थित सदगुरु कबीर आश्रम परिसर में सत्संग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता चुल्लाह महात्मा ने की. संचालन शिवजी दास महात्मा ने किया. संतों ने भजनों व प्रवचन के द्वारा बताया कि संसार में इतना दुःख है, वह हमारी नासमझी है, दुःखों से ज्ञान पाने के लिए सत्संग व ज्ञानी गुरु का आधार लेना चाहिए, बिना गुरु के सम्यक दुःखों से निवृत्ति असंभव है. हमारे समाज में आज भी सदगुरु कबीर के विचार हमारे सर्वांगीण विकास के लिए अत्यावश्यक है. सत्संग से मानव जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलती है. मौके पर हरेराम साहब, उमेश साहब, व्यासजी, बालेश्वर साहब, अवध साहब, विशेश्वर साहब, रामप्रवेश मुखिया, अशर्फी साहब, रामलाल साहब, रामचन्द्र साहब आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
