Samastipur News:ग्रामीण डाक सेवक बनायेंगे बाल आधार

डाक प्रमंडल परिसर में डाक अधीक्षक दिनेश साह की अध्यक्षता में बाल आधार बनाने एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का बचत खाता खोलने साथ ही बीमा करने को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया.

Samastipur News: समस्तीपुर : डाक प्रमंडल परिसर में डाक अधीक्षक दिनेश साह की अध्यक्षता में बाल आधार बनाने एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का बचत खाता खोलने साथ ही बीमा करने को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार ने प्रशिक्षण में उपस्थित ग्रामीण डाक सेवकों को बाल आधार कैसे बनाया जाये इसको लेकर उन्होंने विस्तृत रूप से जानकारी दी. ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में बचत खाता खोलकर ग्राहक को डोर स्टेप सुविधा का लाभ कैसे दिया जाय इस पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया. इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के शाखा प्रबंधक कृष्णा कुमार ने बताया कि हमारे बैंक में भी ग्राहकों के लिए बैंकिंग जैसी सारी सुविधाएं उपलब्ध है. बीमा क्षेत्र एवं बाल आधार बनाने की भी सुविधाएं मिलती है. डाक अधीक्षक दिनेश साह ने समस्तीपुर डाक प्रमंडल को इंडिया पोस्ट पेमेंट जो सभी तरह की सुविधाएं देती है उन सुविधाओं को लेकर समाज के अंतिम व्यक्तियों तक हमारे ग्रामीण डाक सेवक पहुंचाने का काम करते हैं. उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक बचत खाता, सुकन्या समृद्धि खाता, आवर्ती खाता खोलें. धन्यवाद ज्ञापन कर प्रशिक्षण को समाप्त किया गया. मौके पर नेशनल यूनियन ग्रामीण डाक सेवक संघ समस्तीपुर के सचिव राकेश कुमार एवं सभी आधार बनाने वाले ग्रामीण डाक सेवक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >