रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय में नए विद्यार्थियों का स्वागत, सीबीसीएस की दी गई जानकारी

रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय, दलसिंहसराय में स्नातक सत्र 2026-2030 के नव नामांकित छात्रों के लिए "दीक्षारंभ सह प्रेरण कार्यक्रम" का सफल आयोजन हुआ. विद्यार्थियों को महाविद्यालय की व्यवस्थाओं और सीबीसीएस पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई.

Samastipur News: समस्तीपुर के दलसिंहसराय स्थित रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-2030 के नव नामांकित छात्रों के स्वागत के लिए "दीक्षारंभ सह प्रेरण कार्यक्रम" का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम और अनुशासित छात्र जीवन की जानकारी दी गई.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीरेंद्र कुमार चौधरी ने की. कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजकिशोर के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. उन्होंने नव नामांकित छात्रों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और मेहनत के साथ पढ़ाई कर महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया.

सीबीसीएस पाठ्यक्रम की दी गई जानकारी

आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय ने छात्रों को सीबीसीएस प्रणाली के तहत निर्धारित पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली और शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने छात्रों से नियमित रूप से महाविद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने और अध्ययन पर विशेष ध्यान देने की अपील की.

विभागाध्यक्षों ने बताई विभागों की विशेषताएं

कार्यक्रम के दौरान सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग की विशेषताओं, उपलब्ध सुविधाओं और पाठ्यक्रम की जानकारी छात्रों के साथ साझा की. विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसरों और करियर की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया.

बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर डॉ. अपूर्व सारस्वत, डॉ. सोहित राम, उदय शंकर विद्यार्थी, डॉ. अनूप कुमार, डॉ. मुकेश कुमार झा, डॉ. पूर्णिमा कुमारी पोद्दार, डॉ. जवाहरलाल, डॉ. हरीश सामरिया, डॉ. निभा कुमारी सिंह, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. सुधांशु शेखर, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. ऋषिकेश कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: 10 से 12 जुलाई तक उत्तर बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kunal kumar gupt

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >