हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हुई रामनवमी

सिंघिया में रामनवमी का पर्व शांति व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

सिंघिया : सिंघिया में रामनवमी का पर्व शांति व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही कार्यक्रम शुरू हो गया. क्षेत्र के लोगों ने सुबह से ही स्नान कर मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम, वीर हनुमान का पाठ एवं पूजन किया. आरएसएस कार्यकर्ताओं ने कलाली चौक पर एकत्रित होकर बथान चौक से क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहा पर पहुंचकर भगवान श्रीराम के प्रति आस्था जगायी. क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में रात्रि में संगीत भजन-कीर्तन आयोजित किया गया. इस दौरान जुलूस के साथ-साथ थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह दलबल के साथ में कड़ी निगरानी करते दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >